म्योरपुर में आंधी-पानी का कहर, पेड़ और बिजली के पोल धराशायी

म्योरपुर, सोनभद्र। जनपद के म्योरपुर क्षेत्र में बुधवार की रात और गुरुवार सुबह को आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने कई स्थानों पर भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े, वहीं कई बिजली के पोल भी धराशायी हो गए।read more:https://pahaltoday.com/the-victim-should-get-speedy-justice-the-complaint-should-be-resolved-based-on-the-satisfaction-of-the-complainant-dm/
आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि मुख्य मार्गों पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। गिरे हुए पेड़ों के कारण राहगीरों और वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने मिलकर कई जगहों पर रास्ता साफ करने का प्रयास किया। बिजली के पोल गिरने से क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। बिजली विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन नुकसान अधिक होने के कारण सप्लाई बहाल होने में समय लग सकता है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं बारिश होने से भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *