संस्कृत में छपा शादी का कार्ड बना चर्चा का विषय

अमेठी। सराय भागमानी निवासी संस्कृत शिक्षक संदीप ने अपनी शादी का निमंत्रण पत्र पूरी तरह संस्कृत भाषा में छपवाकर अनूठी पहल की है। धनी जलालपुर गांव में होने वाले विवाह का यह कार्ड इन दिनों क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।read more:https://worldtrustednews.in/youth-congresss-save-farmers-and-youth-yatra-will-start-from-saharanpur-and-will-be-inaugurated-on-may-1/
कार्ड में विवाह की तिथि, मुहूर्त व स्थान सहित सभी जानकारी शुद्ध संस्कृत में दी गई है, साथ ही पारंपरिक श्लोकों का भी समावेश किया गया है। कार्ड मिलने पर लोग इसे पढ़ने-समझने के लिए उत्सुक नजर आए, कई लोगों ने इसका अर्थ जानने के लिए जानकारों की मदद ली।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह भाषा और संस्कृति के प्रति सम्मान का संदेश देती है। संदीप की यह कोशिश नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने वाली प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *