टाप-टेन में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

सोनभद्र। पंडित विद्याधर इंटर कालेज कबरी में हाईस्कूल परीक्षा में उत्तर प्रदेश टॉप-टेन में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।read more:https://pahaltoday.com/kgmc-team-inspected-the-arrangements-of-jal-jeevan-mission-in-jarota/
समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रितु सिंह पटेल रहीं। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक डा. धर्मवीर तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओम प्रकाश चतुर्वेदी एवं संरक्षक सुरेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता का मूल मंत्र कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. धर्मवीर तिवारी ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करना है। उन्होंने बताया कि इस विद्यालय के कई छात्र आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य कर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की गई। मौके पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी, संरक्षक सुरेश तिवारी, अनुराग त्रिपाठी, श्रवण देव पाण्डेय, सागीर खान, राजू प्रसाद, संदीप चैहान, चन्द्रभान देव, मनीष कुमार दूबे, कृष्ण देव, पूजा सिंह, पूजा पांडेय, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पायल सोनी, प्रीति, सरोज, श्रेया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *