नजीबाबाद में ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा: शातिर चोर गिरफ्तार, 5.14 लाख का माल बरामद

नजीबाबाद (बिजनौर)। शहर के चौक बाजार स्थित ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी, नोटों की मालाएं और चांदी के सिक्के सहित कुल करीब 5.14 लाख रुपये की बरामदगी की है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर के अनुसार, अप्रैल माह में उनकी दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा नकदी, नोटों की मालाएं और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस पर थाना नजीबाबाद में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।read more:https://pahaltoday.com/brother-in-law-beats-woman-over-share-dispute-threatens-to-kill-her/
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मो. रफी उर्फ बद्दू निवासी थाना हसनपुर, जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4,05,000 नकद,-नोटों की 48 मालाएं (1,09,380), 15 चांदी के सिक्के बरामद किए गए। कुल बरामदगी 5,14,380 आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी इमामुद्दीन के साथ मिलकर घटना से पहले दुकान की रेकी की थी। 19/20 अप्रैल की रात दोनों ने दुकान में घुसकर चोरी को अंजाम दिया और बाद में सामान आपस में बांट लिया। पुलिस अब फरार साथी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। इससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति साफ झलकती है। इस पूरे मामले का खुलासा थाना नजीबाबाद पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम के संयुक्त प्रयास से किया गया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद व्यापारियों में राहत का माहौल है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *