अमेठी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अमेठी, पूजा साहू (IAS) ने विकासखंड गौरीगंज के विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और टीएचआर (THR) प्लांट का निरीक्षण कर शिक्षा, पोषण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखी।read more:https://worldtrustednews.in/public-awareness-is-essential-for-cancer-prevention-vice-president/कंपोजिट विद्यालय धनीजलालपुर में उन्होंने बच्चों से सवाल-जवाब कर उनकी तार्किक क्षमता जांची और कमजोर छात्रों के लिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए। स्कूल परिसर में गंदगी मिलने पर सफाई व्यवस्था सुधारने को कहा। निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से संवाद करते हुए बेहतर शिक्षण और सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। शाहबाजपुर स्थित ‘जागृति माइक्रो एंटरप्राइजेज’ टीएचआर प्लांट में महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए उनकी आय बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं सर्वोदय बालिका विद्यालय, असैदापुर में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के सख्त निर्देश दिए गए। संदेश: शिक्षा की गुणवत्ता, बच्चों का पोषण और स्वच्छता—इन तीनों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।