जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के साथ देखा ईवीएम/वीवीपेट वेयरहाउस

ललितपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विकास भवन परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हाउस का मासिक बाहृय निरीक्षण किया।read more:https://khabarentertainment.in/ghazipur-uproar-47-sp-leaders-named-in-stone-pelting-case-case-filed-against-200-unidentified-people-investigation-intensified/निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ईवीएम भण्डार कक्ष में ईवीएम व वीवीपेट मशीनों को कड़ी सुरक्षा में विधानसभावार सुरक्षित रखा गया है, वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी है। इस पर निर्देश दिये गए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयर हाउस में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जायें। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक धमेन्द्र मोर्या, चकबंदी कार्यालय व निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मी तथा राजनैतिक दलों में आम आदमी पार्टी से हरदयाल सिंह लोधी, भारतीय जनता पार्टी से महेश कुमार, अपना दल से सोहन लाल निरंजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *