चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार सुबह उस समय भारी दहशत फैल गई, जब हरियाणा के एक कुख्यात गैंगस्टर और चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, जिसके बाद दोनों ओर से करीब 5 राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार गैंगस्टर की पहचान हरियाणा के गोहाना निवासी मुकेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें पहले ही इनपुट मिल गया था कि आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में शहर में दाखिल हुआ है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से 5 खाली कारतूस बरामद किए हैं।read more:https://khabarentertainment.in/bjps-assembly-level-seminar-on-ambedkar-jayanti-gave-the-message-of-equality-and-harmony-in-the-society/फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके आपराधिक नेटवर्क और शहर में उसके संभावित ठिकानों के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।