पृथ्वी दिवस पर मदारपुर प्राथमिक विद्यालय में “हमारी शक्ति–हमारा ग्रह” थीम के तहत दिलाई गई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

कायमगंज / फर्रुखाबाद  22 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर कायमगंज क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी संरक्षण की शपथ दिलाई और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।read more:https://khabarentertainment.in/preparations-for-census-2027-in-full-swing-in-deoband-276-personnel-trained/उन्होंने बताया कि पृथ्वी दिवस का उद्देश्य दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने की अपील की गई। कार्यक्रम में छात्रों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, प्लास्टिक का कम से कम उपयोग तथा सोलर ऊर्जा के बढ़ते प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग निस्तारित करने की जानकारी भी दी गई। विद्यालय में गठित ईको क्लब के सदस्य—प्रतिभा, रिंकी, संध्या, अनमोल, समीर, आदित्य, हरिओम, रुपेंद्र और जयवीर सिंह को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व बच्चों को पृथ्वी दिवस पर आधारित यूट्यूब सत्र का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिससे उन्हें पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी मिल सके। प्रधानाध्यापक श्री शुक्ल ने बताया कि वर्ष 2026 की थीम “Our Power – Our Planet (हमारी शक्ति – हमारा ग्रह)” के अंतर्गत पूरे वर्ष विद्यालय में पृथ्वी संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *