जिला सैनिको की बैठक आयोजित,पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर गंभीर मंथन

बिजनौर । कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया और उनके समाधान के निर्देश दिए गए।read more:https://worldtrustednews.in/conducted-a-comprehensive-awareness-campaign-regarding-womens-safety-empowerment-and-legal-rights-3/जिलाधिकारी ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि पिछली बैठकों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभागीय स्तर पर समस्या आ रही है, तो उसे तत्काल उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि संबंधित अधिकारी से समाधान कराया जा सके। पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान पर जोर देते हुए बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने सड़क, भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस, अवैध अतिक्रमण जैसी विभिन्न समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी गयीं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सैनिक बंधु बैठक एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य कर रही है, जिसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण का आश्वासन जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्याओं का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा, ताकि पूर्व सैनिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पूर्व सैनिक बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *