बहराइच ( कैसरगंज )l तहसील मुख्यालय एवं नगर पंचायत क्षेत्र कैसरगंज के मुख्य बाजार में संचालित चाय और जलपान की दुकानों की स्थिति इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने दुकानों पर गंदगी, खराब गुणवत्ता की चाय और मनमाने दाम वसूले जाने का आरोप लगाया है।केतलियों पर भिनभिनाती मक्खियाँ, गंदे बर्तनों में बन रही चायस्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई दुकानों पर साफ-सफाई का कोई ध्यान नहीं रखा जाता। चाय बनाने वाली केतलियों और बर्तनों पर मक्खियाँ भिनभिनाती देखी जा सकती हैं। आरोप है कि सुबह से देर रात तक एक ही बर्तन में बार-बार चाय बनाई जाती है, लेकिन उसकी नियमित सफाई नहीं होती। 12 रुपये की चाय, स्वाद और गुणवत्ता बेहद खराबग्राहकों के अनुसार बाजार में 10 से 12 रुपये तक चाय बेची जा रही है, लेकिन उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। लोगों का कहना है कि चाय में दूध की मात्रा कम और पानी अधिक रहता है, वहीं निम्नस्तरीय चायपत्ती का इस्तेमाल किया जाता है। इससे ग्राहक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।read more:https://worldtrustednews.in/three-blood-heroes-donated-blood-on-the-occasion-of-lord-parshuram-jayanti/स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरागंदगी और अस्वच्छ माहौल में खाद्य पदार्थ तैयार होने से लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है। बाजार आने वाले राहगीरों, व्यापारियों और आम नागरिकों को मजबूरी में इन्हीं दुकानों से चाय-नाश्ता लेना पड़ता है। ऐसे में संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बनी रहती है।खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवालनगर पंचायत और तहसील मुख्यालय होने के बावजूद बाजार में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय-समय पर निरीक्षण करे तो दुकानदारों को नियमों का पालन करना पड़ेगा।जांच कर कार्रवाई की मांगनगरवासियों ने जिलाधिकारी और खाद्य सुरक्षा विभाग से कैसरगंज बाजार की चाय व जलपान दुकानों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आम जनता को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।