कैसरगंज में हाईटेक चोरों का आतंक: जनगणना ट्रेनिंग के दौरान सरकारी कर्मचारी की बुलेट चोरी, 72 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ

बहराइच ( कैसरगंज )। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला तहसील कैसरगंज में तैनात संग्रह अमीन विजय शंकर बर्मा से जुड़ा है, जिनकी बुलेट मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि घटना के 72 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को विजय शंकर बर्मा जनगणना प्रशिक्षण में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल (संख्या: यूपी 51 बीआर 6782) स्कूल के बाहर अन्य वाहनों के साथ खड़ी की थी। बाइक पूरी तरह से हैंडल लॉक थी, बावजूद इसके शातिर चोरों ने लॉक तोड़कर दिनदहाड़े वाहन पार कर दिया।
प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद जब वे बाहर आए तो उनकी बाइक गायब थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक व्यक्ति बाइक ले जाते हुए साफ नजर आ रहा है। यह फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।read more:https://worldtrustednews.in/three-blood-heroes-donated-blood-on-the-occasion-of-lord-parshuram-jayanti/इसके बावजूद, 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कैसरगंज पुलिस न तो बाइक बरामद कर सकी है और न ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है। इस घटना को लेकर सरकारी कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों का कहना है कि जब ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी की संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा पर सवाल उठना लाजिमी है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर कब तक चोर पुलिस की पकड़ में आएंगे और चोरी गई बुलेट बरामद होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *