तीन घंटे में खुलासा: देवबंद पुलिस ने वाहन चोर दबोचा, चोरी की बाइक बरामद

देवबंद। थाना देवबंद पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का महज तीन घंटे में खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 2026 को ग्राम करनजाली निवासी टिंकू कुमार पुत्र महेरचंद ने थाना देवबंद में तहरीर देकर बताया था कि उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में थाना देवबंद पर मुकदमा अपराध संख्या 265/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा तत्काल गिरफ्तारी और बरामदगी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना का सफल अनावरण कर दिया।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रणखंडी निवासी अनुज पुत्र बिल्लूराणा उर्फ वीरेंद्र सिंह को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रौबिल्स कुमार, हेड कांस्टेबल दीपक डांगर तथा कांस्टेबल दीपक बालियान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *