पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात मंगलवार को जिला कारागार कानपुर देहात में भी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा, जिला डॉक्टर विजय कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर डॉक्टर राजेश कुमार , श्रीमती आरती शर्मा सहित जिला कारागार के समस्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने यहां निरुद्ध महिला तथा पुरुष बंदियों ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन समर्पित करते हुए उन्हें बड़े ही आदर भाव के साथ नमन किया इस दौरान अपने संबोधन में जिला कारागार के अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा ने भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर के जीवन काल के तमाम संस्मरणों पर विस्तृत रूप से चर्चा की वही जिला कारागार के जेलर डॉक्टर विजय कुमार पांडेय ने भी भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर के जीवन में उनके अथक संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर का स्वप्न एक ऐसे समाज का निर्माण करने का था जिसमें जाति धर्म लिंग या किसी भी आधार पर कोई भेदभाव ना हो जिला कारागार के डिप्टी जिला डॉक्टर राजेश कुमार ने भी अपने संबोधन में बाबा साहब के जीवन काल के तमाम संस्मरणों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए भारत रत्न डॉ आंबेडकर के बताए हुए मार्गो का अनुसरण करने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित जिला कारागार के अधिकारियों तथा कर्मचारियों, के अलावा बंदियों को प्रेरणा दी,,, तत्पश्चात जिला कारागार परिसर में जिला कारागार प्रशासन की ओर से मिष्ठान का वितरण कराया गया एवं अंबेडकर जयंती पर जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के लिए कारागार के पाकशाला में तैयार कराए गए विशेष स्वादिष्ट भोजन उनकी थालियों में परोसा गया, इस दौरान जिला कारागार परिसर में माहौल पूरी तरीके से खुशनुमा रहा