पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात के कार्यालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के बैनर तले एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न हुआ उपरोक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की माननीय सचिवश्रीमती नूपुर श्रीवास्तव का बूके भेंट करके मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी निजी अस्पताल डॉक्टर एस एल वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ आशीष बाजपेई, डॉ डी,के सिंह, डॉक्टर आदित्य सचान आदि ने किया जोरदार स्वागत इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात की माननीय सचिव ने अपने संबोधन में शिविर में मौजूद लोगों को धूम्रपान करने से बचने की सलाह देते हुए कहा कि तंबाकू के सेवन से मनुष्य के स्वास्थ्य पर तमाम प्रकार के दुष्प्रभाव धीरे-धीरे हावी होने लगते हैं और कुछ अर्से के बाद यह दुष्प्रभाव एक गंभीर बीमारी के रूप में तब्दील हो जाते हैं जिससे कि स्वस्थ मानव जीवन खतरे में पड़ जाताहै, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की माननीय सचिव ने अपने संबोधन में शिविर में उपस्थित डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार की विधिक जानकारियां देते हुए पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक वृक्षरोपित करने, एवं सर्व समाज के लोगों को धूम्रपान के मकड़जाल से बचाने के लिए उन्हें जागरूक करने तथा विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव के लिए भी आम जनमानस को जागरूक करने का आवाहन किया इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने भी अपने संबोधन में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने पद के दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने तथा पर्यावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक वृक्षरोपित करने की प्रेरणा दी इस शिविर में प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस ,एल वर्मा, डॉक्टर सलभ मोहन, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर डीके सिंह, डॉ आदित्य सचान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर रामखिलावन मौर्य, डा़ यतेंद्र शर्मा के अलावा भारी संख्या में डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया