पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की अध्यक्षता में आज नगरीय निकायों में फैमिली आईडी (Family ID) की अपेक्षाकृत कम प्रगति के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा नगरीय निकायों में फैमिली आईडी के निर्माण एवं पंजीकरण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने पाया कि कई नगरीय निकायों में अपेक्षित गति से कार्य नहीं हो रहा है, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि फैमिली आईडी शासन की प्राथमिकता वाली योजना है, जिसके माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुगमता से पहुँचाया जाना सुनिश्चित किया जाता है। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नगरीय निकायों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा अधिशासी अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिशासी अधिकारियों (EO) को निर्देशित किया गया कि वे वार्ड स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अधिक से अधिक परिवारों का फैमिली आईडी पंजीकरण सुनिश्चित करें। इसके लिए वार्ड सभासदों, कर्मचारियों एवं डोर-टू-डोर संपर्क के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई जाए।उन्होंने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट संकलित कर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे सतत निगरानी की जा सके। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी समीक्षा बैठक तक सभी नगरीय निकायों में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई देनी चाहिए, अन्यथा संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्याययिक, समस्त उपजिलाधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी उपस्थित रहे।