अनुदेशक को ग्रामीणों में पीटा -रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू

बहराइच ( नानपारा )l कोतवाली नानपारा क्षेत्र में बुधवार को अनुदेशक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है अनुदेशक सत्येंद्र यादव  की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है ममले की जहां शुरू की गई है lघटना के संबंध में बताया जाता है  कि अनुदेशक सत्येंद्र यादव मोटरसाइकिल से बरदहा कला स्थित बीआरसी भवन जा रहे थे, तभी सड़क पर ग्राम बनजार टांडा के निकट अचानक बकरी आ जाने से उनकी बाइक फिसल गई और वह गिर पड़े। इसी दौरान गांव के तीन-चार लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया शोर सुनकर पहुंचे शिक्षक अमरजीत सिंह ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी गलत व्यवहार किया । घटना के बाद शिक्षक नानपारा कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों में असगर पुत्र रज्जब तथा रज्जब पुत्र सरहदी समेत दो अन्य लोग शामिल थे। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *