बहराइच ( मिहींपुरवा )l कतर्निया घाट वन्यजीव प्रभाग के रेंजो में लगातार हो रहे तेंदुए के आक्रमण से जंगल के समीप रह रही आबादी के लोग भयभीत तो हैं ही उसके साथ-साथ वन विभाग भी इन हमलों से काफी परेशान हो चुका है इसी कारण बस लगभग सभी रेंजों में आबादी के क्षेत्र में पहुंचने वाले तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाएं है । मोतीपुर रेंज के दौलतपुर एवं कतरनिया पुरवा के समीप पिंजडा को बकरी चारा सहित लगाया गया वहीं मूर्तिहा रेंज के बोझिया क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया ककराहा रेंज में पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जा रही है सुजौली क्षेत्र में इससे पूर्व अयोध्या पूर्वा में पिंजरा लगाया जा चुका है ऐसे में पिंजर में तेंदुओं के इंतजार में वन कर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं एवं ऐसे हिंसाक जानवरों को पड़कर ट्रांस गेरुवा में छोड़ने के लिए प्रयासरत है lread more:https://pahaltoday.com/lok-sabha-speaker-shri-om-birla-flagged-off-the-all-women-bike-rally-2026-organised-by-navbharat-times-at-connaught-place-new-delhi-on-the-occasion-of-international-womens-day/ मालूम हो कि इस वक्त जंगल क्षेत्र से सटी हुई आबादी के खेतों में गेहूं की कटाई निरंतर जारी है ऐसे में तेंदुओ के छुपाने का एक मुफीद जगह गेहूं के खेत थे उनके काटने पर तेंदुओ के छुपाने की जगह खत्म हो रही है lऐसे में इसी कारण वश वन विभाग ने जागरूकता के तहत बताया था कि समूह में जाकर गेहूं की कटाई करें तथा जंगल के समीप बच्चों को न जाने दें एवं जंगल में प्रवेश न करें परंतु जैसा आबादी जंगल के समीप बसी है वह लगभग जंगल पर भी आश्रित है एवं जंगल में भी कार्य करने हेतु जंगलों में प्रवेश को करती है ऐसे में कहीं ना कहीं हिंसक जानवरों द्वारा आक्रमण का वह शिकार हो जाते हैं वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी रेंजों में लगभग पिंजड़ा लगाया गया है। एवं घायल लोगों को उपचार हेतु अनुदान दिया जा रहा है । सभी घटना वाले क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है रेंज अधिकारी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि मोतीपुर रेंज के दौलतपुर एवं राजापुर कतरनिया में पिंजरे लगाए गए हैं तथा मुर्तिहा रेंजर रत्नेश ने बताया की बोझिया के परसपुर समीप पिंजरा लगाया गया है सुजौली में अयोध्यापुरवा में पिंजरा लगा हुआ था परंतु अभी तक कोई भी तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।