बहराइच ( पयागपुर तहसील )l क्षेत्र में एक बार फिर डीज़ल और पेट्रोल की किल्लत देखने को मिली, जिसके चलते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह से ही लोग अपनी बाइकों और अन्य वाहनों के साथ लाइन में खड़े नजर आए। कई जगहों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।बीती रात यह अफ़वाह तेज़ी से फैलने लगे कि डीज़ल की शॉर्टेज होने वाली है जिसके चलते तमाम लोग अपने वाहनों में डीज़ल भरवाने को लेकर किसान सचेत हो गए हैं और तमाम लोग प्रातः 5 बजे ही पेट्रोल टंकी पर पहुँच गए तमाम लोगों को घंटों इंतज़ार करना पड़ा जबकि कुछ लोगों को डीज़ल ख़त्म होने के बाद मायूस होकर घर लौटना पड़ा भारत पेट्रोलियम के पंप पर दोपहर में डीज़ल ख़त्म हो गया है जिसके कारण लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा अचानक बढ़ी मांग और आपूर्ति में कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने बताया कि समय पर ईंधन नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि रोजमर्रा के कामकाज पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।वहीं, पेट्रोल पंप कर्मियों का कहना है कि आपूर्ति सामान्य होते ही स्थिति में सुधार आ जाएगा। प्रशासन से भी जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।