सपा कार्यालय पर मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

गौरीगंज/अमेठी। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। वक्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है।महामंत्री अरशद अहमद ने कहा कि आज संविधान के सिद्धांतों की अनदेखी हो रही है, जबकि राजेश मिश्र ने शिक्षा को समाज के उत्थान का प्रमुख माध्यम बताया। वक्ताओं ने युवाओं से शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।इस मौके पर संग्राम सिंह, सीपी यादव, तुफैल खान, राकेश यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *