संग्रामपुर/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी संगठन मंडल संग्रामपुर के अंतर्गत सभी बूथों पर मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जयंती की पूर्व संध्या पर मंडल क्षेत्र में स्थित बाबा साहब की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर दीप प्रज्वलन किया गया।जन्मदिन के शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर एक-दूसरे को मिष्ठान वितरित किया। मंडल के ठेंगहा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर मुख्य आयोजन संपन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया।कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। आयोजकों के अनुसार शाम को क्षेत्र में बाबा साहब की भव्य झांकी भी निकाली जाएगी।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व क्षेत्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें काशी प्रसाद तिवारी, विंदेश्वरी प्रसाद द्विवेदी, सदाशिव पांडेय, चंद्रकेश यादव, मनोज मिश्र, रंगनाथ मिश्र, शंभूनाथ पांडेय, विवेकानंद, रामवरण कोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल रहे।