अंबेडकर जयंती पर त्रिलोकपुर में शरबत वितरण, लोगों को मिली राहत

मुंशीगंज/अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर मे डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर त्रिलोकपुर में डॉ. अंबेडकर कल्याण समिति द्वारा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने रायबरेली–सुल्तानपुर हाईवे, त्रिलोकपुर तथा सूबेदार के पुरवा में राहगीरों, मजदूरों, बच्चों एवं बुजुर्गों को ठंडा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई।कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब के संदेश — “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” — को भी आमजन तक पहुंचाया गया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस अवसर पर डी.के. पासी, दिनेश, माहीप कुमार, दिलीप कुमार, पंकज, प्रेम कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष अंबेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक सेवा एवं जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *