अमेठी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित हो रहे पावन प्रज्ञा पुराण कथा, गायत्री महायज्ञ एवं पुस्तक मेला के शुभारंभ अवसर पर कल 15 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।कलश यात्रा को लेकर तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। गायत्री शक्तिपीठ, अमेठी सहित पूरे नगर में उत्साह का वातावरण है। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर आमंत्रण दे रहे हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।यह भव्य कलश यात्रा देवी पाटन मंदिर से प्रारंभ होकर सगरा तिराहा, गांधी चौक, हनुमान गढ़ी, अम्बेडकर तिराहा होते हुए गायत्री शक्तिपीठ, अमेठी पर पहुंचेगी। यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु एवं समाज के प्रबुद्धजन भाग लेंगे।गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार इस भव्य कलश यात्रा में सम्मिलित होकर कार्यक्रम का शुभारंभ करें तथा 15 से 19 अप्रैल तक चलने वाले इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ प्राप्त करें।