रायबरेली में चलती हुई डीसीएम अचानक बनी आग का गोला 

लालगंज रायबरेली –भीषण गर्मी का असर अब साफ तौर पर दिखने लगा है। इसी बीच लालगंज रोड पर स्थित रेल कोच कारखाना रायबरेली के सामने एक चलती हुई डीसीएम अचानक आग का गोला बन गई। घटना को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण अत्यधिक गर्मी और तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित दिखाई पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *