मुख्य अतिथि विनोद कुमार बागड़ी एवं जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा द्वारा जमसड़ा में महात्मा बुद्ध प्रतिमा का भव्य अनावरण 

गाजीपुर दुल्लहपुर : थाना क्षेत्र के जमसड़ा ग्राम स्थित अंबेडकर पार्क में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा का भव्य अनावरण सोमवार को बसपा पार्टी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर संघर्ष समिति जमसड़ा के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाराणसी मंडल प्रभारी विनोद कुमार बागड़ी तथा बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि विनोद कुमार बागड़ी एवं जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा द्वारा संयुक्त रूप से बुद्ध प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया।अपने संबोधन में विनोद कुमार बागड़ी ने महात्मा बुद्ध के जीवन, उनके सिद्धांतों और मानवता के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी।वहीं जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा बुद्ध एवं बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम हैं। उन्होंने सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया तथा लोगों से इन महान विचारों को अपनाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कमलेश कुमार सैनी, पुनवासी पाल, अखिलेश कुमार, सुरेंद्र यादव, रुदल कुमार, रामजी कुशवाहा, परमहंस चौहान, वीरेंद्र गौतम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सर्वजीत कुमार एवं अखिलेश कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *