लखनऊ: लखनऊ स्थित के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित “सांसद खेल महाकुंभ” के भव्य शुभारंभ भारत सरकार रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने रिमोट का बटन दबाकर शुभारंभ किया। 13 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा इसमें लखनऊ शहर के सभी विधानसभा के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें 9 कैटेगरी में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और कलारिपयटू शामिल है।उद्घाटन से पहले लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह ने प्रतिभागियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान उनके साथ डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भी खुली जीप पर सवार हुए। इसके बाद सांसद राजनाथ सिंह के सामने प्रतिभागी बच्चों ने योगासन, ताइक्वांडो, कलारिपयटू के जरिये कौशल दिखाए।read more:https://pahaltoday.com/department-of-commerce-organizes-stakeholder-consultation-meeting-to-ensure-trade-continuity-amid-emerging-geopolitical-developments/ जब तलवार भांजी तो राजनाथ सिंह ने ताली बजाई। इस दौरान मंच पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद संजय सेठ, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, राज्यमंत्री गिरीश यादव, एलएमसी मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक डॉ नीरज बोरा, ओ पी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला मौजूद रहें।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों में गजेंद्र सिंह, निहाल गुप्ता, अबू हुबेदा, बरखा सोनकर, अमीर अली शाहनजफ़, शारदानंद तिवारी, तनु श्री पाण्डेय, ओम यादव, मोहित यादव, प्रशिक्षक के सम्मान में रजनीश मिश्रा, विमल द्विवेदी, निशित दिक्षित, विमल प्रताप राय, कृपा शंकर वही श्रमिक कर्मचारी में लालचंद्र, आजाद, चंद्र शेखर, मनीराम, रियाजउद्दीन के साथ स्पोर्ट्स पत्रकार शरद दीप, अनुराग बाजपेई को अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह के साथ पुरस्कार धनराशि देकर सम्मानित किया।