मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय रेशम मेला / प्रदर्शनी का भव्य आयोजन 

बलरामपुर/ राजकीय रेशम फार्म, बालपुर में रेशम विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना के अंतर्गत एकदिवसीय जनपद स्तरीय रेशम मेला / प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए 500 से अधिक कृषकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक बलरामपुर सदर  पल्टूराम ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कृषकों एवं प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कृषक कल्याण की अनेकों योजनाओं चलाई जा रही है। उन्होंने सभी कृषकों को रेशम उत्पादन से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाएं दीं।मेले के दौरान प्रगतिशील कृषक  बीरबल एवं  अरुण को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्य अतिथि द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ.  राम लखन राम ने कृषकों को रेशम कीट पालन, उत्पादन, तकनीकी जानकारी एवं इससे जुड़े रोजगार के अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, रेशम विभाग, उद्यान विभाग, उद्योग विभाग तथा मत्स्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से कृषकों को विभिन्न योजनाओं, तकनीकों एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में  रवि, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक,  सतीश चन्द्र, सहायक रेशम विकास अधिकारी,  विवेक श्रीवास्तव, सहायक रेशम विकास अधिकारी, श्रीमती प्रतिभा यादव, सहायक रेशम विकास अधिकारी,  देवेन्द्र कुमार गौतम, सहायक रेशम विकास अधिकारी, अखिलेश, डीएमएम, एनआरएलएम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक रेशम, गोंडा परिक्षेत्र,  नितेश सिंह ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों एवं कृषकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रगतिशील कृषक  पवन सिंह द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *