श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ’’नव निर्माण के नौ वर्ष’’ के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल में नौ दिवसीय प्रदर्शनी एवं मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को कार्यक्रम के आठवें दिन डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान एडीएम (वि/रा) अमरेन्द्र कुमार वर्मा एवं एडीएम न्यायिक ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होने पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत 35 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 35 लाभार्थियों को आवास की चाबी वितरित की। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के विगत नौ वर्षो के कार्यकाल पर आधारित लघु फिल्म का प्रसारण किया गया। जिसे अधिकारियों एवं आम जनमानस द्वारा देखा व सुना गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका अपर जिलाधिकारी सहित आम जनमानस ने भ्रमण कर अवलोकन भी किया। इस अवसर पर एसडीएम प्रवीण यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा डा. अनीता शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।