मां कालिका की आरती में शामिल हुए अपर पुलिस अधीक्षक

संग्रामपुर/अमेठी। चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन मंगलवार को मां दुर्गा के स्कन्दमाता स्वरूप की पूजा के अवसर पर कालिकन धाम में विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह सांयकालीन आरती में शामिल हुए और मां कालिका की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।
कालिकन धाम पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक ने अमृतकुंड वासिनी मां कालिका का दर्शन कर अपने परिजनों एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इस पावन शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त हुआ।आरती के पश्चात थानाध्यक्ष संग्रामपुर संजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मिलकर श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।अपर पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनहोनी की सूचना तत्काल पुलिस को दें।इस मौके पर उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव, राजेश कुमार, सुरेश चंद्र, राजेश सिंह सहित थाना संग्रामपुर की पूरी पुलिस टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *