सपा कार्यालय में मनाई गई समाजवाद के पुरोधा डाॅ0 लोहिया की जयंती

मिर्जापुर। सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी के निर्देशानुसार डा0 राम मनोहर लोहिया की जंयती शुक्रवार को सपा के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने किया। इस अवसर पर उनके आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया और गोष्ठी का आयोजन कर उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया।सपा के  जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी ने कहा कि डा. लोहिया महात्मा गांधी के विचारों पर चलकर देश में समाजवादी राज की स्थापना चाहते थे। इसमें अमीर, गरीब के बीच की खाई दूर करने, छूत-अछूत, नर-नारी की असमानता व विश्व बन्धुत्व के सिद्धान्त को लेकर देश में जन आन्दोलन चलाने का काम किया था। उनके नेतृत्व में देश के कई प्रान्तों में समाजवादियों की सरकारें बनीं। डा. लोहिया कहते थे ’’जहां दब्बू होते हैं, वहां जालिम पनपते हैं’’। इस कारण उन्होंने कहा जोर, जुल्म के खिलाफ हमेशा संघर्ष का रास्ता चुनना चाहिए।श्री चैधरी ने कहा डा. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की शहादत ने देश के नौजवानों में आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया।समाजवादी पार्टी के महासचिव आदर्श यादव ने कहा कि डा. लोहिया ने पिछड़ों के अधिकारों को लेकर संघर्ष किया।गोष्ठी में  संतोष गोयल, सुरेन्दर पटेल, आशीष यादव, अशोक यादव, कृति कोल,घनश्याम कोल, राजेश भारती, चतुरभुज बिन्द, लालबहादुर यादव, रवि सोनकर, दुर्गा सिंह , प्रिंस राव, रम्भा देवी ,राहुल यादव, आकांक्षा यादव, विरेन्द्र यादव, सोकिम अहमद, हरिशंकर यादव, जुम्मन खान, राममिलन यादव, अमरेश सोनकर, रामसुधार कुशवाहा, रविन्दर कोल, साहिल, अमित,शियाराम जैसल, डा0 देवेन्द्र प्रसाद, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *