हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात । उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव निर्माण के संकल्प से सिद्धि सुरक्षा सुशासन और समृद्धि’ के नारे के साथ पूरे हुए 9 वर्षों की सतत समृद्धि और विकास की खुशी में महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता के नेतृत्व में एक भव्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्साधिकारी ए के सिंह द्वारा जनता को केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से पहुंच सके।स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना जननी सुरक्षा योजना पोलियो उन्मूलन अभियान टीकाकरण कार्यक्रम और मुफ्त दवा वितरण जैसी केंद्रीय योजनाओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की विशेष योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना निःशुल्क कैंप और मोबाइल मेडिकल यूनिट के बारे में जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुआ है जिसमें हजारों से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का आधुनिकीकरण टेलीमेडिसिन सुविधा का विस्तार और कोविड-19 जैसी महामारी से सफल मुकाबला शामिल है। स्वास्थ मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया जहां निःशुल्क स्वास्थ्य जांच दवाओं का वितरण और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।आयोजन के दौरान कंचौसी नगर पंचायत के चेयरमैन राजू सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुशासन के फलस्वरूप कानपुर देहात जैसे ग्रामीण जिलों में स्वास्थ्य पहुंच में सराहनीय वृद्धि हुई है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेले से दूरस्थ क्षेत्रों के लोग बिना किसी परेशानी के सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पाते हैं। डॉ. दीपक गुप्ता ने आगामी दिनों में ऐसे और मेले आयोजित करने का आश्वासन दिया ताकि स्वास्थ्य के माध्यम से समृद्धि का संकल्प साकार हो सके।इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा डॉ सौरभ शाक्या गौरव कुमार संदीप शुक्ला सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष अटल बाजपेई मनोज सिंह गोपी अमित कुमार सिंह सौरभ सिंह पिंकी श्रीवास्तव पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।