मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ 

कानपुर देहात – जिले में ईद उल-फित्र का त्योहार बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह व मस्जिदों में सुबह से ही लोग पहुंचते नजर आए। लोगों ने नमाज अदा की और मुल्क की तरक्की खुशहाली की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ। नमाज अदा होने के बाद एक-दूसरे गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद उल-फित्र के अवसर पर अकबरपुर, पुखरायां, भोगनीपुर, मूसानगर, अमरौधा, डेरापुर, सिकंदरा, राजपुर, कंचौसी, रसूलाबाद, शिवली, रनिया, रूरा कस्बे सहित 180 मस्जिदों में अदा हुई ईद की नमाज। इस दौरान भारी पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहा। ईद उल फितर त्योहार के अवसर पर शनिवार को अकबरपुर ईदगाह में ईद की नमाज शहर काजी उवैस अख्तर रजा ने नमाज अदा कराई। ईद की नमाज को सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे, अकबरपुर चेयरमैन प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह गुड्डन, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी, सभासद सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद उल-फित्र की मुबारकबाद दी।इसी क्रम में रूरा कस्बे के शास्त्री नगर थाने के पास वाली बड़ी मस्जिद में 8 बजे नमाज मुकम्मल हुई मौलाना आरिफ अल मंजरी अजहरी के ईद उल-फित्र की नमाज पढ़ाई।  नमाज अदा होने के बाद मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआएं की गई। इस मौके पर मौलाना आरिफ अल मंजरी अजहरी, इमाम अमीर अहमद गुलशन, हाफिज अल्ताफ अली हफीज इरफान अली, नासिर सिद्दीकी, शब्बीर एडवोकेट, डा.पप्पू मंसूरी, इदरीश अहमद, मो. अयूब एडवोकेट, मुमताज अहमद शेख, सोहेल रजा, डा. हाशिम सिद्दीकी, शाहनूर अहमद लिपिक नगर पंचायत रूरा, लुकमान अहमद, शराफत अली, मोहम्मद गुड्डा, गुफरान शेख़, सलमान खान, सगीर अहमद, शेख वसीक, आरिफ सिद्दीकी, वसी अहमद, युसूफ खान,  मो.सद्दाम, जावेद शेख, रियान शेख, सुरेश गौतम सभासद, राज शाह, मो. आलम, मो.अली, शादाब शेख सहित अन्य लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *