उतरौला (बलरामपुर)/एल पी डी जूनियर हाई स्कूल हासिमपारा में नव चंडी यज्ञ एवं श्री राम लीला का मंचन 14 मार्च से आरम्भ किया गया है। जिसमें श्री धाम अयोध्या पधारे हुए यज्ञाधीश के पावन सानिध्य में कथा प्रवचन एवं रात में राम लीला का मंचन किया जा रहा है।सोमवार को हासिमपारा में कलश यात्रा जिगना घाट के लिए निकाली गई, जिसमें पूरे गांव और क्षेत्र वासियों ने भाग लिया। कलश यात्रा जिगना घाट से जल लेकर कथा स्थल पहुंचाई गई। ऐसा माना जाता है कि प्रथम दिन महराज मनु और माता शतरूपा के द्वारा तपस्या के बाद भगवान दर्शन देते हैं और उनसे प्रसन्न होकर वरदान मांगने को कहते हैं।राम लीला करने वाले कलाकारों ने ऐसा मंचन किया कि उपस्थित जन सैलाब अंत तक बैठा रहा।आयोजक अशोक कशौधन, राजेश मिश्रा, ददन तिवारी, अरुण मिश्रा, राजेश कन्नौजिया ने बताया कि छीतर पारा, बढ़नी, रेनुआ, बड़ाहरी, जिगना, डुमरिया, आदि दर्जनों गांवों से श्रद्धालु लीला का दर्शन करने आते हैं।