लखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य कलश शोभायात्रा के माध्यम से हुआ। शोभायात्रा का नेतृत्व महंत देवेंद्र पुरी जी महाराज (अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दशनाम जूना अखाड़ा) ने किया।प्रातः मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा में सैकड़ों माताओं एवं बहनों ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजों और “जय बंदी माता” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लगभग तीन किलोमीटर लंबी शोभायात्रा बंदी माता मंदिर से प्रारंभ होकर अयोध्या मार्ग, डालीगंज पुल, टैगोर मार्ग, मनकामेश्वर मंदिर, लम्बेश्वर मंदिर, जोशी टोला चौराहा, महर्षि वाल्मीकि आशीर्वाद मंडपम होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची।शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर के महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल ने पूजन-अर्चन एवं नारियल फोड़कर किया।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/ इस अवसर पर महंत मनोहर पुरी जी महाराज एवं महंत पूजा पुरी जी महाराज ने अतिथियों का चुनरी ओढ़ाकर सम्मान किया। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।महंत मनोहर पुरी जी महाराज ने बताया कि 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव में सप्तचंडी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा, भजन संध्या, रासलीला, संत सम्मेलन सहित अनेक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन समारोह मेंमानस सम्मेलन का आयोजन होगा तथा गोमती नदी स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व पार्षद रेखा रोशनी, उदय सिंह, विष्णु तिवारी, सुनील पटेल, सुशांत वर्मा, कृपा शंकर वर्मा, मुकेश चौरसिया, विशाल वाल्मीकि, जय सिंह, अनुराग साहू (मीडिया प्रभारी, भाजपा लखनऊ महानगर), अशोक राठौड़, वीरू कश्यप, दीपेश कुमार, आलोक चौधरी, पवन सिंह, राजेश जोशी, कुलदीप जोशी, संजय वर्मा, नाथ शरण त्रिपाठी, मुन्ना शर्मा, शिवराज, निर्मल कश्यप सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।