जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को दीक्षोत्सव के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार ‘पुस्तक पठन एवं पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में स्वाध्याय और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कड़े मुकाबले के बीच अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रिया यादव रहीं अव्वल, प्रगति और अमित शर्मा ने भी मारी बाजी इस पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के कड़े मूल्यांकन के बाद निर्णायक मंडल ने परिणामों की घोषणा की। बेहतरीन प्रस्तुति और सटीक विश्लेषणात्मक समीक्षा के आधार पर प्रिया यादव ने प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का गौरव बढ़ायाread more:………….. https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रगति पांडेय द्वितीय स्थान पर और अमित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सराहा गया। प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ आयोजन यह बौद्धिक कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. श्री निवास सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक हिंदी विभाग के आचार्य व विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ रहे। महाविद्यालय के कुल 22 मेधावी शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया था। छात्रों ने विभिन्न विधाओं की पुस्तकों का गहन अध्ययन कर अपनी समीक्षा प्रस्तुत की। कार्यक्रम को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए गठित निर्णायक मंडल में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह शामिल रहे।कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में एनसीसी ऑफिसर कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रीति, खुशी पाल, नीतू यादव, लक्ष्मीना, ज्योतिफूल, अनीता यादव, दीपाली यादव, आकांक्षा तिवारी, अंजली सिंह, आँचल, निशा गुप्ता, सुधा, आशुतोष शर्मा, विशाल यादव, अमन कुमार, रोशन वर्मा, खुशी जायसवाल, शहाना खातून, नेहा तिवारी सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। फोटो