सीएम योगी से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, औड़िहार ओवरब्रिज की मांग;

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और भाजपा के युवा नेता पंकज सिंह ‘चंचल’ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान जनपद के विकास से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा हुई।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/पूर्वांचल न्यूज़ डॉट कॉम से बातचीत में पंकज सिंह ‘चंचल’ ने बताया कि मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने के बाद उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के साथ मुलाकात की। इस दौरान जनपद के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे गए।उन्होंने बताया कि औड़िहार रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए वहां शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण की मांग की गई। उनका कहना था कि ओवरब्रिज बनने से दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी और क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।पंकज सिंह ने बताया कि विकास कार्यों के अलावा प्रदेश और जनपद की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर भी सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।उधर, इस मुलाकात को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इसकी वजह यह भी है कि वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह का कार्यकाल 12 जुलाई को समाप्त हो रहा है। वहीं, आगामी आठ-नौ महीनों में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोर पकड़ने वाली हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री से हुई यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, मुलाकात को लेकर भाजपा की ओर से किसी संभावित राजनीतिक संकेत पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *