जनपद लखीमपुर-खीरी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत लखीमपुर खीरी द्वारा नकहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत नकहा में युवा मण्डल विकास अभियान के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख रूप से मां दुर्गा युवा मंडल अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद नाग एवं अभिषेक कुमार मौर्य व सदस्यों का योगदान रहा। इस बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत अमकोटवा अमरुन निशा शामिल हुई। इस बैठक में जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला द्वारा सभी युवाओं को माय भारत पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई। माय भारत पोर्टल पर समय समय पर चलने वाली प्रतियोगिताओं, अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम, जिला कार्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। अमकोटवा महिला मण्डल अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान (ग्राम पंचायत अमकोटवा) अमरुन निशा ने मेरा युवा भारत के अन्तर्गत अपने अनुभव साझा किए। समाजसेवी युवा संदीप पाण्डेय ने युवाओं को कुशल नेतृत्व हेतु संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व स्वयंसेवक रितेश वर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक को समाप्त किया गया। इस कार्यक्रम में सरसवा युवा मंडल, लाल बहादुर शास्त्री युवा मंडल रौलिया, सकेथू युवा मंडल, मां दुर्गा युवा मण्डल नकहा, मंझरा युवा मंडल, पुरवा युवा मंडल सहित 15 युवा मंडलों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का संचालन दुर्गा प्रसाद नाग ने किया।