युवा नेतृत्व को मिलेगा बड़ा मंच, देश की राजनीति में आएगी नई ऊर्जा : धनंजय शर्मा 

लखनऊ। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के युवा नेता पार्थ पवार ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर राष्ट्रीय राजनीति में अपनी औपचारिक एंट्री दर्ज कराई। संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें सी. पी. राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिससे इस घटनाक्रम को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्थ पवार ने अंग्रेजी में शपथ ली और युवा नेतृत्व के तौर पर अपनी सक्रिय भूमिका के संकेत दिए। इस मौके पर एनसीपी के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने पार्थ पवार को बधाई देते हुए कहा कि एक युवा चेहरे का राज्यसभा में पहुंचना देश की राजनीति के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ने से न केवल नई सोच को बल मिलेगा, बल्कि जनहित के मुद्दों को भी प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा। धनंजय शर्मा ने आगे कहा कि पार्थ पवार जैसे युवा नेताओं के आगे आने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आने वाले समय में युवाओं को राजनीति में बेहतर अवसर मिलेंगे।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्थ पवार की यह एंट्री महाराष्ट्र की राजनीति, खासकर बारामती क्षेत्र में नए समीकरणों को जन्म दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *