रनियाँ वृद्धाश्रम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ‘योग सप्ताह’, वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण भी

जिलाब्यूरो कानपुर देहात,12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में वृद्धाश्रम रनियाँ में ‘योग सप्ताह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृद्धजनों को प्रतिदिन योग करने के लाभों के बारे में जागरूक किया गया। योग के फायदे बताए गए   सपना पाल, योग प्रशिक्षक, ने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है। यह हर आयु में ऊर्जा, लचीलापन और सकारात्मकता प्रदान करता है। वृद्धजनों को उनके स्वास्थ्य अनुसार आसान योगासन कराए गए।
आयुष विभाग ने किया स्वास्थ्य परीक्षण   कार्यक्रम के बाद आयुष विभाग, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की टीम ने सभी वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. नीलेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी ने चेकअप कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया। read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/इस अवसर पर कृष्णकांत द्विवेदी, हरि सिंह, वृद्धाश्रम संचालक  राजेंद्र सिंह, प्रबंधक श्रीश दत्त काला, संदीप सिंह, ऋषभ तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *