बाराबंकी में मजबूत साबित होगा यादव महासभा: अंशुमान यादव

बाराबंकी। अखिल भारतीय यादव महासभा की जिला इकाई का प्रमुख महासचिव यादव महासभा छत्रधारी टिकरा सिल्हौर निवासी प्रणव यादव को नामित किया गया। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिक्षक सभा एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा, के पूर्वाचल प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी यादव महासभा उ०प्र० एडवोकेट हाईकोर्ट श्री अंशुमान सिंह यादव ने मनोनयन पत्र देकर नियुक्त किया। पूर्वाचंल प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा उ०प्र० एडवोकेट अशुमान सिंह यादव ने कहा कि यादव महासभा, संगठन को बहुत ही मजबूती से गठित करने में प्रणव यादव एक अहम योगदान साबित करने में सफल होगें। यादव ने कहा कि यह सामाजिक संगठन सन् 1924 में स्थापित सिर्फ समाज के लिए समर्पित है, किसी राजनैतिक दल के लिए प्रतिबद्ध नहीं है। प्रणव यादव की नियुक्ति पर तमाम गणमान्य एवं बाराबंकी जनपद के जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव सहित दर्जनों प्रधानों एवं समाज सेवियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है। पूर्व विधान सभा प्रत्याशी रुदौली और शिवसेना प्रदेश उपप्रमुख डॉ० सन्तराम यादव, ब्लाक अध्यक्ष रुदौली यादव महासभा अध्यक्ष डॉ० रमेश यादव, फैजाबाद जिलाध्यक्ष यादव महासभा समाजसेवी देवराज यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी राष्ट्रीय लोक दल नेता बलराम यादव, डॉ0 नरसिंह यादव जिला प्रभारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाराबंकी सहित पूर्वाचंल प्रदेश उपाध्यक्ष यादव महासभा डॉ० प्रशान्त यादव एवं विधायक प्रत्याशी विधानसभा हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी व आरजेडी वरिष्ठ नेता तुलसीराम यादव सहित अन्य समाज सेवियों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *