अमेठी। औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर स्थित इंडोरामा फैक्ट्री में शनिवार को वेतन विसंगति को लेकर कर्मचारियों ने काम शुरू करने से पहले विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था कि लंबे समय से वेतन संबंधी समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कमरौली थाना अध्यक्ष और कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया।read more:https://pahaltoday.com/india-helps-maldives-which-is-facing-economic-crisis-releases-first-installment-of-rs-30-billion/कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में कंपनी की ओर से वेतन विसंगति के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय मांगा गया। समझाइश के बाद कर्मचारी शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर वापस काम पर लौट गए। फिलहाल प्रबंधन ने निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है, जबकि कर्मचारी भी तय समय में उचित कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं।