वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन की ओर से प्रिंस डायमंड होटल के प्रांगण में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे समारोह में 60 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा की पूर्व जिला मंत्री एवं समाजसेवी अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथियों कंचन वार्ष्णेय, सुलेखा सिंह, अंजना श्रीवास्तव तथा संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद कार्यक्रम संयोजक पायल सरल ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया।विख्यात गायिकाओं संगीता भट्टाचार्य, प्रतिमा विश्वकर्मा, आरती केसरी और नीतू सिंह ने कजरी एवं तीज गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। वहीं सरिता नारंग, पल्लवी विश्वकर्मा, रिचा सेठ, सरिता मौर्य और वर्षा गुप्ता ने तीज गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
महोत्सव में तीज क्वीन के साथ गायन और नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका सरिता, कल्पना गुप्ता, रेखा वर्मा और संतोषी गुप्ता ने निभाई। तीज क्वीन का खिताब श्वेता अग्रहरि ने अपने नाम किया।गायन प्रतियोगिता में पूजा मिश्रा प्रथम, प्रतिमा त्रिपाठी द्वितीय और आरती केसरी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में वंदना सिंह ने प्रथम, किरण वर्मा ने द्वितीय और सुरभि कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन पुष्पकला झा ने किया। संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय ने स्वागत संबोधन के माध्यम से अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम प्रभारी कुमकुम पटेल ने आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।समारोह में सोनल गुप्ता, संगीता सेठ, पूजा खडसे, दिव्या मेहता, अमृता गुप्ता, गुरजीत, पूजा कश्यप, तनुजा भंडारी, भावना कुशवाहा और बिना सिंह समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। तीज महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर पर्व की लोक-सांस्कृतिक परंपरा और उल्लास को जीवंत कर दिया।