शेरकोट । नगर के मोहल्ला हाकिमान स्थित एक बंद मकान से दुर्गंध आने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां एक महिला का शव बरामद हुआ। प्रथम दृष्टया शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/
पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान आसिम पत्नी स्वर्गीय नईम अहमद (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी मोहल्ला हाकिमान, कस्बा एवं थाना शेरकोट के रूप में हुई है। बताया गया है कि मृतका घर में अकेली रहती थीं, उनकी कोई संतान नहीं थी तथा उनके पति का पूर्व में निधन हो चुका है।सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। महिला आरक्षी द्वारा शव का निरीक्षण किए जाने पर शव विघटित अवस्था में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटनास्थल पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।