भदोही। शुक्रवार की रात नवरात्र के अंतिम दिन कालीन नगरी में भव्य श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रजपुरा से निकलते ही विधुत विभाग की बिजली गुल हो गई। रजपुरा से लेकर मर्यादपट्टी एकमा तिराहे तक अंधेरा हो गया। जिससे शोभायात्रा में शामिल भक्तजनों को अंधेरे का सामना करना पड़ा। कुछ ही मिनट समस्या का सामना करने के बाद एकाएक सड़क के किनारे लगे विधुत पोल पर स्ट्रीट लाइट जल उठे और समूचा सड़क दूधिया रौशनी से चमक उठा और शोभायात्रा में शामिल लोग झूम उठे। शोभायात्रा में एक शोर मचा चेयरमैन नरगिस की व्यवस्था लाजवाब, किसी ने कहा चेयरमैन हो तो ऐसा हो तो किसी ने चेयरमैन नरगिस की खूब गुणगान की। बताते चलें कि चेयरमैन नरगिस अतहर ने पहले से ही पालिका के प्रकाश से सम्बंधित को निर्देश दे रखा था कि भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में किसी भी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न नही होनी चाहिए। उन्होंने रहते समय सभी प्रकार की व्यवस्था को मोकम्मल करने का निर्देश दे रखा था। पालिका की तरफ से व्यवस्था पूरी चाकचौबंद की गई थी। जैसे ही विधुत विभाग की बिजली गुल हुई तो कुछ ही मिनट में नगर पालिका द्वारा जनरेटर चलवाकर सभी स्ट्रीट लाईटों को जला दिया गया जिससे शोभायात्रा दूधिया रौशनी से चमक उठी। सभी भक्तजन डीजे की धुन पर जम कर थिरके और चेयरमैन नरगिस अतहर की जमकर प्रशंसा हुई। वहीं अज़ीमुल्लाह चौराहे स्थित प्रसिद्ध मंगरु चाचा के चाय की दुकान पर काफी लोग खड़े थे वहां चेयरमैन नरगिस अतहर की लाजवाब व्यवस्था पर खूब सराहना हुई। लोगो ने कहा रजपुरा चौराहे से लेकर मर्यादपट्टी एकमा तिराहे तक साफ-सफाई कर चुने का छिड़काव किया गया था जो पालिका के कार्य को दर्शा रहा था। शोभायात्रा अज़ीमुल्लाह चौराहे पर जब पहुंचा तो सड़क किनारे लगे सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट भक्तजनों का अपने प्रकाश से जैसे स्वागत कर रहा था। इस व्यवस्था को लेकर लोगो ने चेयरमैन नरगिस अतहर सहित नगर पालिका के सभी व्यवस्थापकों की खूब प्रशंसा कर बधाई दी।