दबंगों द्वारा खेत में घुसकर काटी जा रही गेहूं की फसल, जान से मारने की धमकी का आरोप 

पीपरपुर/अमेठी। जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भेवई में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दबंगों द्वारा एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल को जबरन काटा जा रहा है। पीड़ित अरविंद पांडेय ने आरोप लगाया है कि गांव के ही राम मिलन यादव द्वारा न केवल उनकी फसल पर कब्जा किया जा रहा है, बल्कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।पीड़ित के अनुसार, उसने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में पीपरपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो मामला किसी बड़ी घटना का रूप ले सकता है।इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है। क्या बाहुबल के दम पर एक सम्मानित किसान की मेहनत यूं ही लुटती रहेगी? क्या पुलिस पीड़ित को न्याय दिलाने में सक्षम है या फिर दबंगों के हौसले यूं ही बुलंद रहेंगे?फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी तत्परता से संज्ञान में लेकर कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *