संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के तारापुर ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित पानी की टंकी परिसर में “जल महोत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल, जल संरक्षण और “हर घर जल” योजना के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का नेतृत्व डीपीएम एजाज अहमद ने किया। अधिकारियों ने बताया कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। मुख्य अतिथि के रूप मौजूद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह (रामू) व ग्राम प्रधान प्रेमनाथ कन्नौजिया ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि संजीव कुमार सिंह उर्फ रामू सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान पंप हाउस, सोलर सिस्टम व जल की गुणवत्ता का निरीक्षण भी किया गया। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं व सुझाव साझा किए।अर्चित त्रिपाठी व अनिल वर्मा ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए सभी को इसके प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।