महराजगंज तराई (बलरामपुर) पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई के तहत वांछित वारंटी को पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।महराजगंज पुलिस टीम ने आर्म एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त नानबाबू पुत्र चंद्रिका वर्मा व प्रेम नारायण पुत्र चंद्रिका वर्मा निवासी भगवानपुर थाना महराजगंज तराई को थाना प्रभारी संतोष तिवारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक गोरख यादव, राम मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल रामतेरस यादव व नीरज कुमार ने अभियुक्त को घर से शाम 4:00 बजे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है। गिरफ्तारी में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।