एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने किया सघन वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नहटौर। एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर महमदाबाद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार को स्वयंसेवकों ने सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण जागरूकता रैली और गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्य गीत के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव में पर्यावरण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान ‘पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ’ और ‘स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन’ जैसे नारे लगाए गए।प्रधानाचार्य सत्यवीर सिंह और कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में नीम, पीपल, बरगद तथा विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया। स्वयंसेवकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ी मदद मिल सकती है।इस अवसर पर चंद्रभान सिंह, शिवकुमार, फिरोज खान, श्रीमती रिंकी देवी, निशा अग्रवाल, रीति चौधरी सहित स्वयंसेवक डाली, विशाल कुमार, रामकुमार, आकीब, समीरा और पलक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *