“कायमगंज में ‘वॉइस ऑफ सीपीवीएन’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन, छात्रों ने बिखेरा सुरों का जादू”

कायमगंज फर्रुखाबाद सी.पी. विद्या निकेतन (अंग्रेजी माध्यम) इंटर कॉलेज, कायमगंज में “आवाज-ए-सीपीवीएन (Voice of CPVN)” सिंगिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-naidu-held-a-review-meeting-on-the-fuel-crisis-in-andhra-pradesh/
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका डॉ. मिथलेश अग्रवाल, प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि जय गंगवार (चेयरमैन चीनी मिल, कायमगंज) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य आर. के. बाजपेई ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने शास्त्रीय और सुगम संगीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। निर्णायक मंडल में अनु पांडेय, दयानंद शर्मा एवं नेहा रस्तोगी जैसे संगीत विशेषज्ञ शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के सुर, ताल और प्रस्तुति का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में आराध्या गुप्ता प्रथम, अंशिका सिंह द्वितीय तथा मानवी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं सीनियर वर्ग में पायल शर्मा ने प्रथम, तेजस गुप्ता ने द्वितीय और चाहत सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। मुख्य अतिथि जय गंगवार ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अंत में उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश कुमार पचौरी एवं ज्योत्सना सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *