4 दिन से लापता युवक की तलाश करने के मांग को लेकर  ग्रामीण पहुंचे पुलिस चौकी 

पिलखुआखैरपुर गांव के एक युवक के चार दिन से लापता होने के मामले में ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है। युवक के परिजनों ने बताया कि विपिन की गुमशुदगी की सूचना टेक्सटाइल सिटी स्थित पुलिस चौकी में   दे दी गई थी, लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में ग्रामीण पुलिस चौकी पर एकत्र होकर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/storm-in-chandigarh-domestic-flights-affected-flights-departed-late/
ग्रामीणों का कहना है कि समय पर तलाश शुरू न होने से युवक की सुरक्षा को लेकर आशंकाएं बढ़ती जा रही हैं। विपिन के दो छोटे-छोटे बच्चे  जिनका रो-रोकर बुरा हाल है परिजन  जल्द से जल्द युवक को ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से तत्काल सर्च अभियान चलाने और मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *