गांव के बेटे ने रचा इतिहास, यूपीपीएससी में प्रदेश टॉप

सूरतगंज-बाराबंकी। ग्राम सरसवां निवासी सत्येंद्र प्रताप सिंह (विपुल) ने यूपीपीएससी 2024 परीक्षा में जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डीएफएमओ) पद पर प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बाराबंकी को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
अपने विद्यालय बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज में सम्मानित होने के दौरान सत्येंद्र ने छात्रों को सफलता का मूल मंत्र देते हुए कहा कि मोबाइल से दूरी बनाकर कड़ी मेहनत और एकाग्रता से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।सफलता के बाद उन्होंने लोधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। गांव से लेकर सूरतगंज तक उनका भव्य स्वागत हुआ। उनकी उपलब्धि आज युवाओं के लिए मिसाल बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *